चित्रकोट जलप्रपात ,जगदलपुर
पता- देश का सबसे चौड़ा जलप्रपात चित्रकोट जलप्रपात राजधानी रायपुर से लगभग 273 कि.मी. तथा जगदलपुर से लगभग 40 कि.मी. की दूरी पर स्थित चित्रकोट जलप्रपात।
छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात- छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा व चौड़ा जलप्रपात चित्रकोट जलप्रपात हैं।
चित्रकोट जलप्रपात की विशेषता – वर्षा के दिनों में यह रक्त लालिमा लिए हुए होता है, तो गर्मियों की चाँदनी रात में यह बिल्कुल सफ़ेद दिखाई देता है।
इन्द्रावती नदी का जल प्रवाह – चित्रकोट जलप्रपात से इन्द्रावती नदी का जल प्रवाह लगभग 90 फुट ऊंचाई से नीचे गिरता है।
एक सुंदर जलप्रपात – चित्रकोट जलप्रपात सभी मौसम में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर ज़िले में इन्द्रावती नदी पर स्थित एक सुंदर जलप्रपात है। यह जलप्रपात पौन किलोमीटर चौड़ा और लगभग 90 फीट ऊँचा है।
पर्यटकों के मन को मोह लेती हैं चित्रकूट जलप्रपात- चित्रकोट जलप्रपात बहुत ख़ूबसूरत हैं और यह पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। सधन वृक्षों एवं विंध्य पर्वतमालाओं के मध्य स्थित इस जल प्रपात से गिरने वाली विशाल जलराशी पर्यटकों के मन मोह लेती है।यह पर्यटको के आकर्षण का केंद्र बिन्दु हैं।
छत्तीसगढ़ का नियाग्रा’ – चित्रकोट जलप्रपात को छत्तीसगढ़ का नियाग्रा के नाम से भी जाना जाता है।
हमने यूट्यूब में चित्रकोट जलप्रपात का वीडियो बनाया हैं जिसे देखे और चैंनल को सब्सक्राइब जरूर कर दे Youtube channel- hitesh kumar hk
!! धन्यवाद !!