स्थान- छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया ज़िले में स्थित हैअमृतधारा जल प्रपात ।
प्राकृतिक सौंदर्य- सम्पूर्ण भारत में कोरिया को प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।
मनोरम दृश्य- यहाँ चारों ओर प्रकृति के मनोरम दृश्य बिखरे पड़े हैं। इन्हीं में से एक ‘अमृतधारा जल प्रपात’ है, जो कि हसदो नदी पर स्थित है।
प्रपात की सुन्दरता-
अमृतधारा प्रपात कोरिया में सबसे प्रसिद्ध प्रपातों मे से एक है। अमृतधारा जल प्रपात एक प्राकृतिक झरना है, जहाँ से हसदो नदी का जल गिरता है।
90 फीट की ऊंचाई से गिरता है यह प्रपात-
भारत के छत्तीसगढ़ में अमृतधारा प्रपात कोरिया ज़िले में है, जिसका जल 90 फीट की ऊंचाई से गिरता है। वह बिंदु जहाँ पानी गिरता है, वहाँ एक बड़ा ही प्यारा-सा बादल के जैसा माहौल चारों ओर बन जाता है, जिससे प्रपात की सुन्दरता में चार चाँद लग जाते हैं।
हनुमान व भगवान शिव के मंदिर –
यहाँ हनुमान व भगवान शिव के मंदिर हैं, जो अपने प्रतिवर्ष लगने वाले मेलों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
शिव मंदिर-
महाशिवरात्रि के उत्सव के दौरान इस जगह मे मेले का आयोजन होता है, जिस दौरान यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित होती है।अमृतधारा जल प्रपात एक बहुत ही शुभ शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह के आस-पास एक बहुत प्रसिद्ध मेला हर साल आयोजित किया जाता है। मेले का आयोजन रामानुज प्रताप सिंह जूदेव, जो कोरिया राज्य के राजा थे, ने वर्ष 1936 में किया गया था।
पर्यटन स्थल
पिकनिक व सैर-सपाटे के लिए भारी संख्या में लोग इस स्थान पर आते है। पर्यटन स्थल तक जाने के लिए पक्की सड़क है। रैलिंग, पैगोडा रेस्ट हाउस का निर्माण भी कराया गया है। इसे देखने दूर-दूर से सैलानी प्रतिवर्ष आते रहते हैं। इस पर्यटन स्थल का ऐतिहासिक महत्व भी है।
Youtube channel – Hitesh kumar hk
यह पोस्ट आपको अच्छा लगा है तो हमें कमेंट बॉक्स में नीचे कमेंट कर सकते हैं।
!! धन्यवाद !!